मुंबई, 30 दिसंबर (भाषा) आस्ट्रेलियाई महिला टीम ने फोबे लिचफील्ड (63 रन) और एलिसे पैरी (50 रन) के अर्धशतकों की बदौलत शनिवार को यहां दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 258 रन बनाये।
भारत के लिए दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 10 ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट झटके।
उनके अलावा पूजा वस्त्राकर, श्रेयांका पाटिल और स्नेह राणा ने एक एक विकेट लिये।
भाषा नमिता
नमिता