लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं : बीसीसीआई सचिव सैकिया

लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं : बीसीसीआई सचिव सैकिया

लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं : बीसीसीआई सचिव सैकिया
Modified Date: July 18, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: July 18, 2026 12:03 am IST

(कुशान सरकार )

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने ने शुक्रवार को पीटीआई से खास बातचीत में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है ।

ऐसी अटकलें थी कि चयनकर्ताओं ने 39 वर्ष के पूर्व भारतीय कप्तान से कह दिया है कि वे उनसे आगे की सोच रहे हैं और यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते हैं ।

सैकिया ने हालांकि कहा कि भारतीय क्रिकेट के चहेते ‘हिटमैन’ कहीं नहीं जा रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है । मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा । दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है ।’’

समझा जाता है कि बीसीसीआई के आला अधिकारी इस मसले पर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रूख से खुश नहीं हैं । बीसीसीआई सचिव ने सभी पक्षों से दिन भर चली बातचीत के बाद आधिकारिक बयान जारी किया ।

बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने भी सैकिया के साथ इस मसले का हल निकालने में भूमिका निभाई ।

रोहित इस बात से काफी नाखुश थे कि एक अहम मैच से पहले उन्हें इस फैसले के बारे में बताया गया और वह नाराजगी जाहिर कर चुके थे कि एक सीनियर क्रिकेटर के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है ।

रोहित 300 वनडे क्लब में शामिल होने से 13 मैच दूर हैं ।

वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में