IPL Match 2025: लखनऊ में फिर मचेगी आईपीएल की धूम, घरेलू मैदान पर सात मुकाबले खेलेगी लखनऊ सुपरजाइंट्स
IPL Match 2025 : एलएसजी की ओर से यहां जारी एक बयान के मुताबिक पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी एलएसजी अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में …

IPL Match 2025, image source: ANI
- एलएसजी अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सात घरेलू मैच खेलेगी
- (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर लखनऊ वासियों के सिर चढ़कर बोलेगा
- पहला मुकाबला आगामी एक अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ
लखनऊ: IPL Match 2025, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच एक बार फिर लखनऊ वासियों के सिर चढ़कर बोलेगा। आगामी 22 मार्च को शुरू हो रहे आईपीएल के अगले सत्र में लखनऊ सुपरजाइंट्स (एलएसजी) अपने घरेलू मैदान पर सात मुकाबले खेलेगी। एलएसजी की ओर से यहां जारी एक बयान के मुताबिक पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी एलएसजी अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सात घरेलू मैच खेलेगी। इनमें से मुंबई इंडियंस (एमआई), चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले भी शामिल हैं।
पहला मुकाबला एक अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ
पहली बार लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी कर रहे भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की अगुवाई वाली एलएसजी लखनऊ में अपना पहला मुकाबला आगामी एक अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस से, 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से, 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, नौ मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर और 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर दो-दो हाथ करेगी।
एलएसजी निश्चित रूप से आईपीएल खिताब की प्रबल दावेदार
बयान के मुताबिक लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर जहीर खान ने कहा, 'ऋषभ पंत की कप्तानी के साथ टीम के पास डेविड मिलर, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, मयंक यादव, आवेश खान और रवि बिश्नोई जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं।' उन्होंने कहा, 'एलएसजी निश्चित रूप से आईपीएल खिताब की प्रबल दावेदार है। क्रिकेट प्रेमियों के प्यार और समर्थन से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।'
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा
आईपीएल 2024 की मेगा नीलामी में, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले माह टीम के मालिक डॉ संजीव गोयनका ने उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया था। ऋषभ पंत के अलावा टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीकी स्टार एडेन मार्करम, डेविड मिलर के साथ आकाश दीप, आवेश खान, अब्दुल समद जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
read more: आईपीएल कार्यक्रम: ईडन गार्डन्स पर केकेआर-आरसीबी मैच के साथ होगी नए सत्र की शुरुआत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एलएसजी इस बार भी अपने घरेलू मैदान अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 7 मैच खेलेगी।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Lucknow Super Giants will play seven matches on home ground

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pmनितेश ने रजत पदक जीता, भारत का ग्रीको रोमन में चैंपियन का इंतजार जारी
01 Oct 2026 | 4:59 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pm