पुणे, 14 मार्च (भाषा) गत चैंपियन मध्य प्रदेश ने गुरुवार को यहां बिहार को 7-1 से करारी शिकस्त देकर सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
मध्य प्रदेश की तरफ से रितिका सिंह ने हैट्रिक बनाई। उनके अलावा ऐश्वर्या चौहान, प्रीति दुबे, कंचन निधि और कप्तान इशिका चौधरी ने एक-एक गोल किया। बिहार की तरफ से एकमात्र गोल इबा करकेटा ने किया।
दिन में खेले गए अन्य मैचों में उत्तर प्रदेश और झारखंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा जबकि तेलंगाना और बंगाल ने अपने-अपने मैच जीते।
तेलंगाना ने हॉकी गुजरात पर 12-0 से बड़ी जीत दर्ज की जबकि बंगाल ने तमिलनाडु को 2-0 से हराया।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द