पटना में खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला

Ads

पटना में खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 10:31 PM IST

पटना, 21 जून (भाषा) बिहार के पटना में रविवार शाम को खड़ी कार के अंदर संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना पटना के गर्दनीबाग इलाके में हुई।

सचिवालय की उप-संभागीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अन्नू कुमारी ने कहा, ‘गर्दनीबाग पुलिस को सूचना मिली कि रोड नंबर एक पर खड़ी एक गाड़ी के अंदर एक शव मिला। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।’

एसडीपीओ ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह व्यक्ति वाहन चालक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।’

पुलिस अधिकारी ने मौत की वजह के बारे में कोई अंदाजा लगाने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि मौत की वजह के बारे में नतीजे वैज्ञानिक जांच, फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी होने के बाद ही निकाले जा सकते हैं।

भाषा

राखी नरेश

नरेश