बड़ौदा को छह विकेट से हराकर महाराष्ट्र फाइनल में

बड़ौदा को छह विकेट से हराकर महाराष्ट्र फाइनल में

बड़ौदा को छह विकेट से हराकर महाराष्ट्र फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 2, 2022 12:43 pm IST

सूरत, दो मई ( भाषा ) यस्तिका भाटिया की 45 गेंद में 71 रन की पारी भी कुछ काम नहीं आई और महाराष्ट्र ने बड़ौदा को छह विकेट से हराकर सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली महाराष्ट्र टीम ने बड़ौदा को सात विकेट पर 121 रन पर रोक दिया । उत्कर्षा पवार ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिये ।

भारत और बड़ौदा की बल्लेबाज यस्तिका ने अपनी पारी में दस चौके और एक छक्का लगाया । महाराष्ट्र ने पांच गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की ।

महाराष्ट्र की सलामी बल्लेबाज शिवाली शिंदे ने 37 गेंद में 44 रन बनाये । तेजल हंसाबिस ने 32 गेंद में 33 रन की पारी खेली ।

कप्तान स्मृति मंधाना ने 13 रन बनाये ।

दूसरा सेमीफाइनल गत चैम्पियन रेलवे और ओडिशा के बीच इसी मैदान पर सोमवार की शाम खेला जायेगा ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में