महित संधू ने विश्व बधिर निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

Ads

महित संधू ने विश्व बधिर निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

  •  
  • Publish Date - September 5, 2024 / 04:36 PM IST,
    Updated On - September 5, 2024 / 04:36 PM IST

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) भारत की महित संधू ने जर्मनी के हनोवर में चल रही दूसरी विश्व बधिर निशानेबाजी चैम्पियनशिप के पांचवें दिन महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा का स्वर्ण पदक और अभिनव देशवाल ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता ।

इन दो पदकों से भारत के कुल 15 पदक हो गये हैं जिसमें चार स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

यह महित का विश्व बधिर चैम्पियनशिप में दूसरा स्वर्ण और कुल तीसरा पदक था।

इससे पहले उन्होंने धनुष श्रीकांत के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण और 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीता था।

महित ने फाइनल में 247.4 का स्कोर बनाया और हंगरी की मीरा बियातोवस्की से 2.2 अंक आगे रहीं। इस भारतीय निशानेबाज ने क्वालीफिकेशन दौर में 617.8 के स्कोर से शीर्ष पर रहकन फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में नताशा जोशी फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं।

देशवाल यूक्रेन के ओलेक्सांद्र कोलोडी से अंतिम सीरीज में एक अंक से पिछड़ गये।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में शुभम वशिष्ठ पांचवें और चेतन सपकाल सातवें स्थान पर रहे।

देशवाल ने 10 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत, मिश्रित और टीम स्पर्धाओं में भी रजत पदक जीता था।

भाषा नमिता मोना

मोना