पलानी को हराकर मनोज दशरथन तीसरे दौर में पहुंचे

Ads

पलानी को हराकर मनोज दशरथन तीसरे दौर में पहुंचे

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

चेन्नई, 21 नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के मनोज दशरथन ने शनिवार को यहां अजय रस्तोगी स्मारक अखिल भारतीय ओपन स्नूकर चैम्पियनशिप 2020 के दूसरे दौर के मैच में अपने ही राज्य के पलानी पर 4-3 से जीत दर्ज की।

दशरथन ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन पलानी ने अगले दो सेट जीतकर बढ़त कायम कर ली। दशरथन ने इसके बाद चौथा सेट अपने नाम किया जबकि पलानी ने पांचवें सेट में जीतकर अपनी बढ़त को 3-2 कर दिया।

दशरथन ने इसके बाद पलानी को कोई मौका नहीं दिया और लगातार दो सेट में जीत के साथ तीसरे दौर में जगह पक्की की।

इस दौर के दिन के अन्य मैचों में तमिलनाडु के एस मघेश और कामराज ने एक समान 4-1 से जीत दर्ज की।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता