मार्श का शतक, एलएसजी ने बनाए तीन विकेट पर 209 रन

Ads

मार्श का शतक, एलएसजी ने बनाए तीन विकेट पर 209 रन

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 10:38 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 10:38 PM IST

लखनऊ, सात मई (भाषा) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने मिचेल मार्श (111 रन) की शतकीय पारी के दम पर बृहस्पतिवार को यहां बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 19 ओवर में तीन विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया।

बारिश के कारण तीन बार हुई बाधा के बाद एक ओवर की कटौती की गई जिससे मैच 19-19 का कर दिया गया।

मार्श ने 56 गेंद की पारी के दौरान नौ चौके और इतने ही छक्के जमाए।

निकोलस पूरन ने 38 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

आरसीबी के लिए कृणाल पंड्या और जोश हेजलवुड ने एक एक विकेट झटका।

भाषा नमिता

नमिता