मार्टा कोस्ट्युक और केटी बौल्टर सैन डिएगो ओपन के फाइनल में

मार्टा कोस्ट्युक और केटी बौल्टर सैन डिएगो ओपन के फाइनल में

मार्टा कोस्ट्युक और केटी बौल्टर सैन डिएगो ओपन के फाइनल में
Modified Date: March 3, 2024 / 12:57 pm IST
Published Date: March 3, 2024 12:57 pm IST

सैन डिएगो, तीन मार्च (एपी) यूक्रेन की छठी वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्ट्युक ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को हराकर सैन डिएगो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

कोस्ट्युक ने पेगुला को 7-6(4), 6-1 से पराजित किया। फाइनल में उनका सामना क्वालीफायर केटी बौल्टर से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो को 6-3, 6-1 से हराया।

अमेरिकी खिलाड़ी पेगुला ने पहले सेट में अच्छी शुरुआत करके एक समय 5-1 से बढ़त हासिल कर ली थी। कोस्ट्युक अगले चार गेम जीत कर स्कोर 5-5 के बराबर कर दिया और फिर अपनी सर्विस बचा कर 6-5 से बढ़त हासिल कर ली।

पेगुला ने अपनी सर्विस बचा कर सेट को टाइब्रेकर तक खींच दिया लेकिन इसमें उन्होंने काफी गलतियां की जिनका कोस्ट्युक ने पूरा फायदा उठाया। कोस्ट्युक ने इसके बाद दूसरे सेट के शुरू में ही पेगुला की सर्विस तोड़ी और फिर यह सेट और मैच आसानी से अपने नाम किया।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में