मार्टा के दो गोल, ब्राजील ने चीन को 5-0 से हराया

Ads

मार्टा के दो गोल, ब्राजील ने चीन को 5-0 से हराया

  •  
  • Publish Date - July 21, 2021 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

रीफू, 21 जुलाई (एपी) मार्टा के दो गोल की मदद से ब्राजील ने बुधवार को तोक्यो ओलंपिक की महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में चीन को 5-0 से शिकस्त दी।

मार्टा इस तरह लगातार पांच ओलंपिक में गोल करने वाली पहली खिलाड़ी बन गयीं।

दुनिया की सातवीं रैंकिंग की खिलाड़ी मार्टा के अलावा देबिन्हा, आंद्रेसा एल्वेस और बीट्रिज ने भी गोल किये।

छह बार की फीफा ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ मार्टा ने 111 अंतरराष्ट्रीय गोल किये हैं जो ब्राजील के किसी महिला या पुरूष खिलाड़ी में सबसे ज्यादा हैं

नौंवे मिनट में किये गये उनके गोल के बाद देबिन्हा ने 22वें मिनट में ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया।

मार्टा ने अपना दूसरा गोल 74वें मिनट में किया। इसके बाद एल्वेस ने पेनल्टी पर और बीट्रिज ने 89वें मिनट में गोल किया।

एपी नमिता पंत

पंत