बारिश की बाधा के बाद मैच शुरू, ओवर कम नहीं हुए

Ads

बारिश की बाधा के बाद मैच शुरू, ओवर कम नहीं हुए

  •  
  • Publish Date - November 20, 2022 / 01:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

माउंट मोनगानुई, 20 नवंबर (भाषा) बारिश के कारण 26 मिनट तक खेल रूकने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को यहां दूसरा टी20 मैच शुरू हो गया।

हालांकि इसके कारण एक भी ओवर कम नहीं हुआ।

बारिश के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने 6.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिये थे।

तब ईशान किशन 28 और सूर्यकुमार यादव छह रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत ने ऋषभ पंत (06) के रूप में पहला विकेट गंवाया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द