मर्सीडीज के किमी एंटोनेली ने चीन ग्रां प्री में पहली जीत दर्ज की

Ads

मर्सीडीज के किमी एंटोनेली ने चीन ग्रां प्री में पहली जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 03:26 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 03:26 PM IST

शंघाई, 15 मार्च (एपी) किमी एंटोनेली ने रविवार को हुई चीन ग्रां प्री में मर्सीडीज के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की जिससे वह फॉर्मूला वन के दूसरे सबसे कम उम्र के विजेता बन गए।

इटली के 19 वर्षीय एंटोनेली पोल ​​पोजिशन से शुरुआत करने वाले सबसे कम उम्र के ड्राइवर थे। रेस की शुरुआत में कुछ समय के लिए फेरारी के लुईस हैमिल्टन ने बढ़त बनाई लेकिन जल्द ही एंटोनेली ने फिर से बढ़त बना ली। इसके बाद पूरी रेस पर उनका ही नियंत्रण रहा।

सत्र की शुरुआत में मर्सीडीज के लिए यह एक और पहले-दूसरे स्थान वाला प्रदर्शन रहा।

एंटोनेली के साथी जॉर्ज रसेल ने फेरारी ड्राइवरों के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

लुईस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे। फेरारी के लिए यह लंबे समय में पहला ग्रां प्री पोडियम स्थान रहा।

कम उम्र में ग्रां प्री जीतने वाले एकमात्र ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन हैं जिन्होंने 2016 में जब अपनी पहली जीत हासिल की थी तब उनकी उम्र 18 साल थी।

एपी नमिता पंत

पंत