IND vs SA 1st ODI 2022 Match: मिलर और क्लासेन ने पूरे किए अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने इंडिया को दिया 250 रनों का टारगेट
लखनऊ, छह अक्टूबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिच क्लासेन (नाबाद 74) और डेविड मिलर (नाबाद 75) के अर्धशतकों की बदौलत गुरूवार को....
India vs South Africa
लखनऊ, छह अक्टूबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिच क्लासेन (नाबाद 74) और डेविड मिलर (नाबाद 75) के अर्धशतकों की बदौलत गुरूवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय मुकाबले में भारत के खिलाफ 40 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाये। मिलर और क्लासेन ने पांचवें विकेट के लिये नाबाद 139 रन की भागीदारी निभायी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले गए पहले एक दिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 40 ओवर में 250 रनों का लक्ष्य मिला है।
भारत के लिये शार्दुल ठाकुर ने दो जबकि वनडे में पदार्पण करने वाले रवि बिश्नोई के अलावा कुलदीप यादव को एक एक विकेट मिला। बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई जिससे इसे 40-40 ओवर का कर दिया गया।

Facebook


