माइक स्मिथ पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच बने

Ads

माइक स्मिथ पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच बने

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 05:20 PM IST

लाहौर, तीन अगस्त (भाषा) बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन से परेशान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच बनाया है। वह आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।

लेवल चार के बल्लेबाजी कोच स्मिथ को टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट के साथ काफी अनुभव है, विशेषकर पाकिस्तान सुपर लीग की कई टीम के साथ काम करने का।

पीसीबी के एक भरोसेमंद सूत्र ने कहा कि स्मिथ के साथ यह करार मौखिक रूप से किया गया था। पीसीबी द्वारा विज्ञापन दिए जाने के बाद बल्लेबाजी कोच के पद के लिए आवेदन करने पर उन्हें दावेदारों की सूची से छांटा गया।

स्मिथ को इस महीने इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम से जुड़ने के लिए हरी झंडी मिलने की उम्मीद है जहां 19 अगस्त से तीन टेस्ट मैच होने हैं।

स्मिथ राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक की जगह लेंगे जो अंतरिम बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं और अभी राष्ट्रीय टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द