मुंबई सिटी एफसी ने डी विग्नेश का अनुबंध 2025 तक बढ़ाया
मुंबई सिटी एफसी ने डी विग्नेश का अनुबंध 2025 तक बढ़ाया
मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) मुंबई सिटी एफसी के साथ विग्नेश दक्षिणामूर्ति ने चार साल के नये अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं जिससे यह ‘विंगर’ मई 2025 तक क्लब के साथ रहेगा।
विग्नेश मुंबई सिटी की लीग विनर्स शील्ड जीतने और क्लब के पहले इंडियन सुपर लीग खिताब जीतने में अहम खिलाड़ी रहे थे।
तेईस साल के विग्नेश ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे अब मुंबई सिटी एफसी में तीन साल हो गये हैं और अगले कुछ वर्षों के लिये क्लब को अपनी प्रतिबद्धता देना एक विशेष अहसास है जिसने मुझ पर हमेशा भरोसा दिखाया है और हमेशा मेरा समर्थन किया है। ’’
मुख्य कोच सर्गियो लोबेरा ने कहा, ‘‘विग्नेश युवा और मेहनती लड़का है और बेहतरीन पेशेवर खिलाड़ी भी जिसमें हर दिन खुद में सुधार करने की उत्सुकता है। ’’
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


