मुंबई, तीन मई (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19.5 ओवर में 169 रन पर आउट हो गयी।
केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 70 और मनीष पांडे ने 42 रन का योगदान दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 62 गेंद में 83 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी करायी।
मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने तीन-तीन विकेट चटकाये।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता