अहमदाबाद, 25 अप्रैल (भाषा) मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मुंबई ने ऋतिक शौकीन और जोफ्रा आर्चर की जगह कुमार कार्तिकेय और राइली मेरेडिथ को टीम में शामिल किया है।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि टीम में जोश लिटिल की वापसी हुई है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर