मुंबई, 22 अप्रैल (भाषा) मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
मुंबई की टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है।
पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन चोट से अभी नहीं उबरे है और सैम कुरेन टीम की अगुवाई करना जारी रखेंगे। टीम ने शुरुआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
भाषा आनन्द पंत
पंत