मुंबई इंडियन्स IPL-10 की चैम्पियन बन गई है। रविवार रात हुए फाइनल मैच में उसने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को रोमाचंक अंदाज में 1 रन से हरा दिया। मैच का फैसला आखिरी बॉल पर हुआ। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 129 रन बनाए थे, जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए पुणे 128 रन ही बना सकी। कुणाल पंड्या मैन ऑफ द मैच बने।
मुंबई इंडियन्स तीन बार IPL खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले वो साल 2013 और साल 2015 में भी IPL चैम्पियन बनी थी। पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच में बेहतरीन बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई। वे 50 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इनिंग में उन्होंने 2 चौके और 2 सिक्स भी लगाए। उन्होंने अपने 50 रन 49 बॉल पर पूरे किए थे। हालांकि आखिरी ओवर में उनके आउट होते ही पुणे के हाथ से मैच निकल गया।