राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: होबलीधर ने स्वर्ण पदक जीता

Ads

राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: होबलीधर ने स्वर्ण पदक जीता

  •  
  • Publish Date - September 28, 2025 / 09:32 PM IST,
    Updated On - September 28, 2025 / 09:32 PM IST

रांची, 28 सितंबर (भाषा) सेना के मणिकांत होबलीधर ने रविवार को 64वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। हालांकि वह इस दौरान राष्ट्रीय रिकॉर्ड से एक सेकेंड के सौंवे हिस्से से चूक गए।

सेना के 24 वर्षीय धावक होबलीधर ने 10.19 सेकेंड का समय निकालकर 2023 में बेंगलुरु में बनाए गए अपने ही मीट रिकॉर्ड 10.23 सेकेंड को तोड़ दिया।

होबलीधर का समय अनिमेष कुजूर के 10.18 सेकेंड के राष्ट्रीय 100 मीटर रिकॉर्ड से कम रहा।

महाराष्ट्र के प्रणव गौरव 10.31 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सेना के हर्ष राउत ने 10.38 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब कर्नाटक की स्नेहा एसएस ने 11.62 सेकेंड के समय से जीता।

पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में ओलंपियन राजेश रमेश ने सत्र के सर्वश्रेष्ठ 45.75 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक हासिल किया। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ का खिताब उत्तर प्रदेश की नीरू पाठक ने 52.85 सेकेंड के समय से जीता।

भाषा नमिता मोना

मोना