नेपाल के आठ विकेट पर 133 रन

Ads

नेपाल के आठ विकेट पर 133 रन

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 12:50 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 12:50 PM IST

मुंबई, 15 फरवरी (भाषा) नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के मैच में आठ विकेट पर 133 रन बनाए।

नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 47 गेंद पर 58 रन की शानदार पारी खेली जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनके अलावा सोमपाल कामी ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की तरफ से जैसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए। मैथ्यू फोर्ड ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया।

भाषा

पंत

पंत