नेरोका एफसी ने टीआरएयू को 3-1 से हराया

Ads

नेरोका एफसी ने टीआरएयू को 3-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - January 18, 2023 / 09:40 PM IST,
    Updated On - January 18, 2023 / 09:40 PM IST

इम्फाल, 18 जनवरी (भाषा) जर्सडैन फ्लेचर के दो गोल की मदद से नेरोका एफसी ने बुधवार को यहां आई-लीग फुटबॉल मैच में स्थानीय प्रतिद्वंद्वी टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) पर 3-1 से जीत दर्ज की।

फ्लेचर ने 37वें और इंजुरी समय ( 90+1 मिनट) में गोल किया, जबकि माइकल कोपोर्वी ने आखिरी मिनटों में एक और गोल कर नेरोका के लिए पूरे तीन अंक पक्के कर दिया। इस जीत से टीम 11वें से 10वें स्थान पर पहुंच गयी।

टीआरएयू के मैच का इकलौता गोल कोरोमोन तुरसुनोव ने मैच के 10वें मिनट में किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता