बर्मिंघम, 13 जून (भाषा) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना को शनिवार दोपहर अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई।
महिला टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले पहले मैच से पहले नेट सत्र में गेंदबाजी करते समय गेंद उनकी दाहिनी पिंडली पर लग गई। इसके बाद सहयोगी स्टाफ उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले गये।
चोटिल होने के बाद फातिमा सना पूरे अभ्यास सत्र में वापस नहीं लौटीं। उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता