घुटने की चोट के कारण निक किर्गियोस हाले ओपन से बाहर

Ads

घुटने की चोट के कारण निक किर्गियोस हाले ओपन से बाहर

  •  
  • Publish Date - June 19, 2023 / 06:31 PM IST,
    Updated On - June 19, 2023 / 06:31 PM IST

हाले, 19 जून (एपी) पिछले साल विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के उप विजेता रहे निक किर्गियोस ने घुटने की चोट के कारण सोमवार को हाले ओपन से हटने का फैसला किया।

वह लंबे समय से घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। टूर्नामेंट की वेबसाइट पर किर्गियोस ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले दो दिन में मैंने हाले में हर चीज करने का प्रयास किया लेकिन फिर मुझे हटने का फैसला करना पड़ा। ’’

उनहोंने कहा, ‘‘मैं पिछले साल की तरह अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था, जब मैं सेमीफाइनल में पहुंचा था। लेकिन अब यह संभव नहीं है। ’’

किर्गियोस ने जनवरी में घुटने की सर्जरी करायी थी और अक्टूबर के बाद पिछले हफ्ते टेनिस कोर्ट पर लौटे थे लेकिन स्टुटगार्ट ओपन में उन्हें वु यिबिंग से सीधे सेट में हार मिली।

एपी नमिता मोना

मोना