उत्तराखंड के औली की बर्फीली ढलानों पर पहली बार हुई ‘नाइट स्कीइंग’

Ads

उत्तराखंड के औली की बर्फीली ढलानों पर पहली बार हुई 'नाइट स्कीइंग'

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 09:22 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 09:22 PM IST

गोपेश्वर, 16 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के औली में पहली बार ‘नाइट स्कीइंग’ हुई जहां हाथों में रोशनी लेकर स्कीयर्स ने अंधेरे में बर्फीली ढलानों पर अपना अदभुत कौशल प्रदर्शित किया ।

यह ‘नाइट स्कीइंग’ औली में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय स्कीइंग चैम्पियनशिप और ‘विंटर कार्निवल’ के दौरान रविवार रात को की गयी जिसने स्कीयर्स के अलावा वहां मौजूद लोगों को भी रोमांच से भर दिया ।

‘विंटर गेम्स एसोसिएशन’ ने उत्तराखंड सरकार के सहयोग से इस चैंपियनशिप का आयोजन किया था जिसका सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सोमवार को विधिवत समापन हुआ ।

राष्ट्रीय स्कीइंग चैम्पियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने छह स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय सेना तथा तीसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर की टीम रही ।

‘विंटर गेम्स एसोसिएशन’, उत्तराखंड के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास ने इसे उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन के लिए एक बड़ा कदम बताया । उन्होंने कहा कि इससे औली को अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक बेहतरीन ‘विंटर स्पोर्ट्स हब’ के रूप में पहचान मिलेगी।

भाषा सं दीप्ति गोला आनन्द

आनन्द