Reported By: Suman Pandey
,Raipur Salem School Controversy / Image Source : IBC24
रायपुर : Raipur Salem School Controversy छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सालेम स्कूल रायपुर स्थित सालेम स्कूल के बाहर आज उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता स्कूल गेट पर जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन पर धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल होने और स्कूलों में आने वाले फंड का गलत इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्कूल में आने वाले फंड का इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए किया जा रहा है। Bajrang Dal Protest Raipur बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी स्कूल के मुख्य द्वार पर जमा होकर नारेबाजी करने लगे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। हालात पर काबू पाने के लिए सिविल लाइन की एसीपी (ACP) और विभिन्न थानों के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जब प्रदर्शनकारियों ने स्कूल परिसर के भीतर घुसने की कोशिश की, तो पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी और झड़प हो गई। पुलिस ने स्कूल गेट के बाहर सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। फिलहाल स्कूल के बाहर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
▶️Salem School के बाहर बजरंग दल का प्रदर्शन
▶️ School प्रबंधन के खिलाफ FIR की मांग#Chhattisgarh #Raipur #CGNews #Bajrangdal | Chhattisgarh | Raipur | CG News | Bajrang Dal @RaipurDistrict @Rashkagauri pic.twitter.com/YxKBYEZQAJ
— IBC24 News (@IBC24News) April 16, 2026