निहाल सरीन, प्रागनानंधा को फिडे शतरंज विश्व कप में वाइल्ड कार्ड मिला

Ads

निहाल सरीन, प्रागनानंधा को फिडे शतरंज विश्व कप में वाइल्ड कार्ड मिला

  •  
  • Publish Date - June 19, 2021 / 03:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

चेन्नई, 19 जून (भाषा) भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी निहाल सरीन और आर प्रागनानंधा को रूस में होने वाले आगामी विश्व कप के पुरूष वर्ग में फिडे प्रेसिंडेंट्स वाइल्ड कार्ड मिला है।

ग्रैंडमास्टर सरीन (16 वर्ष) और ग्रैंडमास्टर प्रागनानंधा (15 वर्ष) इस तरह 10 जुलाई में सोच्चि में होने वाले विश्व कप में ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती, पी हरिकृष्णा, अरविंद चिदम्बरम, पी इनियान और डी गुकेश के साथ शिरकत करेंगे।

चेस डॉट कॉम इंडिया ने ट्वीट किया, ‘‘उभरते हुए स्टार निहाल सरीन और प्रागनानंधा को फिडे प्रेसिडेंट्स वाइल्ड कार्ड मिला है। ये दोनों अगले महीने विश्व कप में खेलेंगे। ’’

भाषा नमिता पंत

पंत