निकहत जरीन मुक्केबाजी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं

Ads

निकहत जरीन मुक्केबाजी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं

  •  
  • Publish Date - July 28, 2024 / 04:27 PM IST,
    Updated On - July 28, 2024 / 04:27 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

पेरिस, 28 जुलाई (भाषा) दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने रविवार को यहां जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर पर जीत के साथ महिलाओं के 50 किग्रा ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इस 28 साल की गैरवरीय मुक्केबाज ने यहां ‘नॉर्थ पेरिस एरेना’ अंतिम 32 दौर के मुकाबले में जर्मनी की मुक्केबाजी के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की।

निकहत के सामने गुरुवार को खेल जाने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल में एशियाई खेलों और मौजूदा फ्लाईवेट विश्व चैंपियन चीन की वू यू  की चुनौती होगी। शीर्ष वरीयता प्राप्त  वू यू को पहले दौर में बाई मिली है।

भाषा आनन्द मोना

मोना