Nikhil Chaudhary Australia Cricketer: 60 सालों बाद कंगारू टीम में इस भारतीय मूल के खिलाड़ी की एंट्री.. बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 स्क्वायड में शामिल, जानें आप भी निखिल के बारें में

Ads

Nikhil Chaudhary Australia Cricketer: भारत में जन्मे निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम में जगह मिली, 1964 के बाद बना रिकॉर्ड।

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 07:02 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 07:19 PM IST

Nikhil Chaudhary Australia Cricketer || Image- ESPN Cricket File

HIGHLIGHTS
  • निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया टीम में चुने जाने वाले भारत-जन्मे खिलाड़ी बने।
  • 1964 के बाद पहली बार भारत-जन्मे खिलाड़ी को मौका मिला।
  • बीबीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद मिला राष्ट्रीय टीम का टिकट।

सिडनी: स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर निखिल चौधरी 60 साल से अधिक समय में ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले भारत में जन्मे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 17 से 21 जून तक चटगांव में होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। (Nikhil Chaudhary Australia Cricketer) निखिल चौधरी इस समय बेल्जियम में यूरो टी20 प्रतियोगिता में जेबी ब्रग्स की ओर से खेल रहे हैं। हाल ही में वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से भी जुड़े थे। वह शुक्रवार को ढाका में ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम से जुड़ेंगे।

चयनकर्ताओं ने बीबीएल प्रदर्शन को सराहा

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा कि चयन समिति बिग बैश लीग (बीबीएल) में निखिल के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई है। खासकर पिछले सत्र में उनके शानदार खेल ने उन्हें राष्ट्रीय टीम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (Nikhil Chaudhary Australia Cricketer) डोडेमेड ने कहा कि बांग्लादेश दौरा निखिल के लिए महत्वपूर्ण अनुभव साबित होगा और उनके पास ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने का अच्छा मौका है।

1964 के बाद पहली बार बना यह रिकॉर्ड

क्रिकेट डॉट कॉम ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी पहले भी खेल चुके हैं, जिनमें गुरिंदर संधू और तनवीर संघा शामिल हैं। हालांकि, 1964 के बाद पहली बार भारत में जन्मे किसी खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम में जगह मिली है। इससे पहले गुजरात में जन्मे लेग स्पिनर रेक्स सेलर्स ने 1964 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था। (Nikhil Chaudhary Australia Cricketer) पुणे में जन्मीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर लिसा स्थालेकर भी भारत में जन्मी थीं और उन्होंने 2003 से 2013 तक ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। दिल्ली में जन्मे 30 वर्षीय निखिल चौधरी भारत में पंजाब के लिए 14 लिस्ट-ए मैच भी खेल चुके हैं। हालांकि वह ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नहीं हैं, लेकिन स्थायी निवासी होने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियमों के तहत ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के पात्र हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम:

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा।

इन्हें भी पढ़ें:

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की

छह दशक में पहली बार भारत में जन्में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी

नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

एलजी का भारत समेत तीन प्रमुख ‘ग्लोबल साउथ’ बाजारों से 2030 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ  

Q1. निखिल चौधरी को किस टीम में चुना गया है?

Ans: उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम में चुना गया है।

Q2. निखिल चौधरी ने कौन सा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है?

Ans: वह 1964 के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में चुने जाने वाले पहले भारत-जन्मे खिलाड़ी बने हैं।

Q3. निखिल चौधरी को चयन का मौका कैसे मिला?

Ans: बिग बैश लीग में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।