भारत की नौ अंडर-15 मुक्केबाज फाइनल में

Ads

भारत की नौ अंडर-15 मुक्केबाज फाइनल में

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 09:41 PM IST

ताशकंद, नौ मई (भाषा) भारत की अंडर-15 मुक्केबाजों ने शनिवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ वजन वर्गों के फाइनल में जगह बनाई।

अक्षिता ने 30–33 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की अयाजान मरात के खिलाफ आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से शानदार जीत दर्ज की।

अंजी (37 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की सरविनोज रिस्कुलोवा पर 5-0 की शानदार जीत के साथ भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखा जबकि सोनिया (40 किग्रा) ने भी कजाकिस्तान की डायना मेंडिगारायेवा के खिलाफ 5-0 की शानदार जीत हासिल की।

तन्वी ने 43 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की सेजिम नूरलुबेक के खिलाफ आरएससी से जीत हासिल की।

​​हंसिका अत्री (46 किग्रा) ने कोरिया की युहुई चेओन को आरएससी से हराया। सुनैना (58 किग्रा) ने भी कजाखस्तान की अर्दक अब्दिखान पर आरएससी से जीत दर्ज की।

भूमिका ने 61 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की चियाओ-यिंग चांग के खिलाफ आरएससी से जीत हासिल की।

​​तन्वी (64 किग्रा) ने कजाखस्तान की यास्मीन जौतखानोवा को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

हालांकि 35 किग्रा वर्ग में जिया कड़ी टक्कर के बावजूद किर्गिस्तान की मलिका मोल्दोगाजिवा से 1-4 से हार गईं।

खुशी राणा 49 किग्रा में उज्बेकिस्तान की जेबिनिसो अब्दुल्लायेवा से 0-5 से हार गईं जबकि कनिश्का (52किग्रा) भी कजाखस्तान की सामल टोलेपबर्गेन से 0-5 से हार गईं।

आश्वी (67 किग्रा) कजाखस्तान की नर्गुल साखी से आरएससी से पराजित हो गईं जबकि मानवी (70 किग्रा से अधिक) उज्बेकिस्तान की जहरो डेनियोरोवा से 0-5 से हार गईं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द