निशिकोरि ने दुबई में ओपेलका को हराया

Ads

निशिकोरि ने दुबई में ओपेलका को हराया

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 05:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

दुबई, 15 मार्च ( एपी ) केइ निशिकोरि ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के पहले दौर में रीली ओपेलका को हराया जबकि जो विलफ्राइड टीसोंगा को अपना मैच छोड़ना पड़ा ।

निशिकोरि ने 3 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से जीत दर्ज की । अब उनका सामना डेविड गोफिन से होगा ।

वहीं टीसोंगा ट्यूनीशिया के वाइल्ड कार्डधारी मालेक जाजिरी से पहले सेट में 3 . 3 की बराबरी पर थे जब उन्हें फिटनेस कारणों से कोर्ट छोड़ना पड़ा ।

आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में पहुंचकर सभी को चौंकाने वाले असलान कारात्सेव ने एगोर गेरासिमोव को 6 . 4, 6 . 4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई । अब उनका सामना डैन इवांस से होाग ।

एपी

मोना

मोना