चेन्नई, दो अगस्त (भाषा) शीर्ष वरीय नितिन कुमार सिन्हा बुधवार को यहां इंडियम एआईटीए टेनिस चैम्पियनशिप में पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पुरुष एकल के अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहे।
शीर्ष वरीय नितिन कुमार ने सार्थक सुदेन के रिटायर होने से 4-6, 6-0, 2-0 से जीत हासिल की।
वहीं पूर्व डेविस कप खिलाड़ी तीसरे वरीय विष्णु वर्धन ने ऋषि रेड्डी पर 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।
दूसरे वरीय वीएम रंजीत ने कोयंबटूर के महालिंगम कांडावेल को 6-4, 6-1 से मात दी।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर