ओडिशा एफसी ने आईजोल एफसी को 3-0 से हराया

Ads

ओडिशा एफसी ने आईजोल एफसी को 3-0 से हराया

  •  
  • Publish Date - April 13, 2023 / 10:02 PM IST,
    Updated On - April 13, 2023 / 10:02 PM IST

मंजेरी, 13 अप्रैल (भाषा) ओडिशा एफसी ने गुरुवार को यहां सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में आईजोल एफसी को 3-0 से पराजित किया।

ओडिशा ने इस जीत से तीन अंक जुटाये जिससे उसके दो मैचों में चार अंक हो गये हैं। इससे ग्रुप बी में वह पहले स्थान पर चल रही है जबकि आईजोल एफसी को अपना खाता खोलना है।

ओडिशा एफसी के लिए डिएगो मौरिसियो, विक्टर रोड्रिगेज और नंदा कुमार ने गोल दागे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर