ओडिशा एफसी ने नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को हराया, प्लेऑफ के करीब पहुंचा

Ads

ओडिशा एफसी ने नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को हराया, प्लेऑफ के करीब पहुंचा

  •  
  • Publish Date - February 17, 2023 / 10:29 PM IST,
    Updated On - February 17, 2023 / 10:29 PM IST

गुवाहाटी, 17 फरवरी (भाषा) ओडिशा एफसी ने शुक्रवार को यहां नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी पर 3-1 की शानदार जीत दर्ज की जिससे वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।

नंदकुमार सेकर, विक्टर रोड्रिगेज और डिएगो मौरिसियो ने ओडिशा के लिये गोल दागे। ओडिशा की टीम को प्लेऑफ के लिये अपना स्थान पक्का करने के लिये महज एक अंक की जरूरत है।

नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के लिये एकमात्र गोल विल्मर गिल ने दागा।

भाषा नमिता

नमिता