ओलंपिक तीरंदाजी: भजन अंतिम 32 में पहुंची, अंकिता का महिला एकल में सफर खत्म

ओलंपिक तीरंदाजी: भजन अंतिम 32 में पहुंची, अंकिता का महिला एकल में सफर खत्म

ओलंपिक तीरंदाजी: भजन अंतिम 32 में पहुंची, अंकिता का महिला एकल में सफर खत्म
Modified Date: July 30, 2024 / 06:15 pm IST
Published Date: July 30, 2024 6:15 pm IST

पेरिस , 30 जुलाई (भाषा) भारतीय तीरंदाज भजन कौर ने ओलंपिक के महिला एकल वर्ग में मंगलवार को यहां इंडोनेशिया की साइफा नूरफीफा कमाल को 7-3 से शिकस्त दी जबकि अंकिता भकत को पोलैंड की वियोलेटा मैसजोर से 4-6 हार का सामना करना पड़ा।

भजन ने शुरुआती सेट में साइफा के साथ अंक साझा किये जबकि इंडोनेशिया की तीरंदाज ने दूसरे सेट को जीतकर भारतीय खिलाड़ी पर दबाव बना दिया।

क्वालीफिकेशन में 22वें स्थान पर रहने वाली भजन ने इसके बाद दबाव में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने तीसरे सेट में अच्छी वापसी करते हुए 10-10 के दो निशाने के साथ 29 का स्कोर किया।

भजन ने चौथे सेट में साइफा के 25 के मुकाबले 27 अंक जुटाकर 5-3 की बढ़त बनायी और फिर आखिरी सेट में 25 के मुकाबले 28 अंक बनाकर जीत पक्की कर ली।

इससे पहले अंकिता पोलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ बढ़त लेने बाद लय गंवा बैठी।

पहला सेट गंवाने के बाद अंकिता ने दूसरे और तीसरे सेट को जीत कर अच्छी वापसी की थी लेकिन पोलैंड की निशानेबाज ने आखिरी दो सेट में शानदार एकाग्रता दिखाते हुए जीत दर्ज की।

इससे पहले भारत की पुरुष और महिला टीमों को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

भाषा  आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में