ओसाका कमर की चोट के कारण पहले मैच से बाहर

Ads

ओसाका कमर की चोट के कारण पहले मैच से बाहर

  •  
  • Publish Date - August 10, 2022 / 12:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

टोरंटो, 10 अगस्त ( एपी ) चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका कमर की चोट के कारण नेशनल बैंक ओपन के पहले ही दौर से बाहर हो गई ।

उस समय वह एस्तोनिया की केइया कानेपी से 6 . 7, 0 . 3 से पीछे चल रही थी ।

इससे पहले पिछले तीन टूर्नामेंटों में वह पहले या दूसरे दौर में ही बाहर हो गई थी ।

फ्रेंच ओपन के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट था ।

कानेपी का सामना अब स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा से होगा ।

अन्य मैचों में कोको गॉ ने अमेरिका की ही मेडिसन ब्रेंगलेम को 6 . 1, 6 . 3 से हराया । वहीं चीन की झेंग किनवेन ने कनाडा की रेबेका मारिनो को 3 . 6, 7 . 6, 6 . 4 से मात दी । इटली की कामिला जियोर्जी ने नौवीं वरीयता प्राप्त इंग्लैंड की एम्मा राडूकानू को 7 . 6, 6 . 2 से हराया ।

एपी मोना पंत

पंत