पाकिस्तान सरकार ने टीम के एफआईएच नेशंस लीग, विश्व कप में भागीदारी के लिये फंड जारी किये : पीएचएफ

पाकिस्तान सरकार ने टीम के एफआईएच नेशंस लीग, विश्व कप में भागीदारी के लिये फंड जारी किये : पीएचएफ

पाकिस्तान सरकार ने टीम के एफआईएच नेशंस लीग, विश्व कप में भागीदारी के लिये फंड जारी किये : पीएचएफ
Modified Date: April 10, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: April 10, 2026 6:19 pm IST

कराची, 10 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने पुष्टि की कि सरकार ने इस साल एफआईएच नेशंस लीग और विश्व कप में टीम की भागीदारी के लिये धन जारी कर दिया है ।

पाकिस्तान खेल बोर्ड और पीएचएफ ने शुक्रवार को बताया कि दोनों प्रमुख हॉकी टूर्नामेंटों के लिये फंड जारी कर दिये गए हैं और अब इन दोनों टूर्नामेंटों में टीम भेजने में कोई दिक्कत नहीं है ।

पाकिस्तान के हॉकी स्टार अब्दुल हन्नान शाहिद ने खिलाड़ियों द्वारा उठाये गए आर्थिक मसलों की शिकायत की थी ।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मिस्र में विश्व कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के दौरान सिर्फ 40 डॉलर रोजाना दैनिक भत्ता दिया गया था ।

हन्नान ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा ,‘‘ हाल ही में पाकिस्तान हॉकी टीम ने विश्व कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । पूरे देश ने इसका जश्न मनाया और टीम ने हॉकी विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया । लेकिन खिलाड़ियों को इतनी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद रोजाना 40 डॉलर भत्ता (11000 पाकिस्तानी रूपये) दिया गया ।’’

उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ 2018 में खिलाड़ियों को प्रतिदिन 200 डॉलर भत्ता मिलता था जो 2022 में 150 डॉलर कर दिया गया और अब 40 डॉलर रह गया है ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में