पाकिस्तान सुपर लीग ने 20 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी

Ads

पाकिस्तान सुपर लीग ने 20 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 12:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

रावलपिंडी, चार फरवरी (एपी) कोरोना वायरस महामारी में पहली बार पाकिस्तान में इस महीने क्रिकेट स्टेडियमों में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरूवार को कहा कि उसे सरकार से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुकाबलों के लिये 20 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गयी है। ,

बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘इस फैसले का मतलब है कि कराची में नेशनल स्टेडियम में प्रत्येक मैच के दिन 7,500 दर्शकों को टिकट से प्रवेश की अनुमति दी जायेगी जबकि 5,500 के करीब दर्शक लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम में मैच देख पायेंगे। ’’

पीएसलए का छठा सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा।

भाषा नमिता मोना

मोना