पाकिस्तान अप्रैल में सीमित ओवरों की शृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा: पीसीबी

पाकिस्तान अप्रैल में सीमित ओवरों की शृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा: पीसीबी

पाकिस्तान अप्रैल में सीमित ओवरों की शृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा: पीसीबी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: October 27, 2020 12:35 pm IST

कराची, 27 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान की क्रिकेट टीम अगले साल अप्रैल में सीमित ओवरों की शृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी जिसमें तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला भी शामिल है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एकदिवसीय शृंखला आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है । सुपर लीग भारत में 2023 में खेले जाने वाले विश्व कप का क्वालीफाईंग मुकाबला है।

पाकिस्तान का यह दौरा इस साल सितंबर-अक्टूबर में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। पाकिस्तान की टीम इस दौरे में तीन मैचों की टी-20 शृंखला भी खेलेगी।

पीसीबी से जारी बयान में कहा गया, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पुरुष राष्ट्रीय टीम के अप्रैल 2021 में तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने की पुष्टि करता है। यह शृंखला आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होगी। इसके साथ ही इतने ही मैचों की कई टी 20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला भी खेली जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान अब दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए जिम्बाब्वे जाने से पहले अपने भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सहमत हो गया है। दोनों शृंखलाओं के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।’’

पाकिस्तान की टीम 30 अक्टूबर से तीन एकदिवसीय और इतने ही मैचों की टी20 शृंखला के लिए जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगी।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में