पंत अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिये वनडे टीम से बाहर, टेस्ट उपकप्तानी भी गई
पंत अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिये वनडे टीम से बाहर, टेस्ट उपकप्तानी भी गई
गुवाहाटी, 19 मई (भाषा) विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एक टेस्ट के लिये भारतीय टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया है और तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये वह टीम में भी नहीं हैं ।
केएल राहुल को पंत की जगह भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है जबकि शुभमन गिल कप्तान होंगे । सीनियर हरफनमौला रविंद्र जडेजा को टेस्ट मैच से आराम दिया गया है ।
अजित अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई की सीनियर पुरूष चयन समिति की यहां बैठक हुई जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं के लिये टीम चुनी गई । छह जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट खेला जायेगा जबकि तीन वनडे 14 जून से धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे ।
स्पिन गेंदबाज मानव सुतार और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है । दोनों आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिये खेलते हैं । वनडे टीम में प्रिंस यादव को जगह मिली है ।
टेस्ट टीम :
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे ।
वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ।
भाषा
मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


