पैरा विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: भारतीय खिलाड़ियों ने 15 पदक पक्के किए

Ads

पैरा विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: भारतीय खिलाड़ियों ने 15 पदक पक्के किए

  •  
  • Publish Date - November 4, 2022 / 10:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

तोक्यो, चार नवंबर (भाषा) भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप ने 15 पदक पक्के कर दिए हैं।

मनीषा रामदास और नित्या श्री सुमति सिवन ने शुक्रवार को महिला एकल और युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूर्व चैंपियन मानसी जोशी भी महिला एकल और रूथिक रघुपति के साथ मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर को हालांकि क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। कृष्णा ने सिवन के साथ मिलकर मिश्रित युगल के अंतिम चार में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग में पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत भी सेमी फाइनल में पहुंच गए हैं। प्रमोद सरकार ने भी अंतिम चार में जगह बनाई जहां उनका सामना हमवतन नितेश कुमार से होगा। भगत और सरकार की जोड़ी ने पुरुष युगल के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई।

भाषा पंत नमिता

नमिता