पाटीदार के अर्धशतक से आरसीबी के आठ विकेट पर 201 रन

Ads

पाटीदार के अर्धशतक से आरसीबी के आठ विकेट पर 201 रन

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 10:27 PM IST

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (भाषा) कप्तान रजत पाटीदार के 40 गेंद में 63 रन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में शुक्रवार को आठ विकेट पर 201 रन बनाये ।

टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करते हुए रॉयल्स ने गत चैम्पियन आरसीबी के छह विकेट 94 रन पर निकाल दिये थे जिसके बाद पाटीदार ने पारी को संभाला ।

वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद में 31 रन बनाये ।

भाषा मोना

मोना