परेरा भारत के खिलाफ पूरी श्रृंखला से बाहर, फर्नांडो वनडे श्रृंखला नहीं खेलेंगे

परेरा भारत के खिलाफ पूरी श्रृंखला से बाहर, फर्नांडो वनडे श्रृंखला नहीं खेलेंगे

परेरा भारत के खिलाफ पूरी श्रृंखला से बाहर, फर्नांडो वनडे श्रृंखला नहीं खेलेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 16, 2021 8:32 am IST

कोलंबो, 16 जुलाई ( भाषा ) पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की पूरी श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे जबकि तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए है।।

श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

परेरा के दाहिने कंधे में खिंचाव है जबकि फर्नांडो के टखने में अभ्यास के दौरान मोच आ गई ।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा ,‘‘ कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे और टी20 श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे । उनके दाहिने कंधे में खिंचाव आ गया है । तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो बायें टखने में मोच के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं । ’’

छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला 18 जुलाई को पहले वनडे से शुरू होगी ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में