दबंग दिल्ली और गुजरात लायंस के बीच पीकेएल मुकाबला 24-24 से बराबर

दबंग दिल्ली और गुजरात लायंस के बीच पीकेएल मुकाबला 24-24 से बराबर

दबंग दिल्ली और गुजरात लायंस के बीच पीकेएल मुकाबला 24-24  से बराबर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: December 26, 2021 9:50 pm IST

बेंगलुरू, 26 दिसंबर (भाषा) अनुभवी डिफेंडर रविंदर पहल की अंतिम लम्हों में बड़ी गलती से दबंग दिल्ली के नवीन कुमार ने रेड अंक हासिल करके रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में गुजरात लायंस को 24-24 से बराबरी पर रोक दिया।

दिल्ली के स्टार रेडर रविंदर ने एक बार फिर सुपर 10 (11 अंक) बनाया लेकिन उनकी टीम भाग्यशाली रही कि विरोधी टीम की डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर अंक जुटाने में सफल रही। रविंदर ने तीन मैचों में तीसरी बार सुपर 10 बनाया।

गुजरात को राकेश संरोग्या और राकेश नरवाल ने जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था लेकिन अंतिम लम्हों में गलती के कारण टीम ने यह मौका गंवा दिया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में