पीकेएल : यू मुंबा ने गुजरात टाइटंस को हराया

पीकेएल : यू मुंबा ने गुजरात टाइटंस को हराया

पीकेएल : यू मुंबा ने गुजरात टाइटंस को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: October 26, 2022 9:23 pm IST

बेंगलुरू, 26 अक्टूबर ( भाषा ) गुमान सिंह और एच एकरामी के शानदार प्रदर्शन की मदद से यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में बुधवार को गुजरात टाइटंस को 37 . 29 से हराया ।

पहले आधे घंटे में दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन बाद में मुंबा के खिलाड़ियों ने आक्रामक वापसी की ।

राकेश , गुमान और एकारामी ने बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को महत्वपूर्ण अंक दिलाये ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में