एसी मिलान और नैपोली के खराब प्रदर्शन से इंटर मिलान की खिताब की संभावनाएं बढ़ी

Ads

एसी मिलान और नैपोली के खराब प्रदर्शन से इंटर मिलान की खिताब की संभावनाएं बढ़ी

  •  
  • Publish Date - April 11, 2022 / 12:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

मिलान, 11 अप्रैल (एपी) इंटर मिलान ने रविवार को कोई मैच नहीं खेला, लेकिन एसी मिलान और नैपोली के खराब प्रदर्शन के कारण उसने इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में अपने खिताब का बचाव करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

सेरी ए में अभी शीर्ष पर काबिज एसी मिलान ने फिर से आखिरी क्षणों की चूक का नुकसान उठाया और उसे टोरिनो से गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा। दूसरी तरफ नैपोली को अपने घरेलू मैदान पर फ्लोरेनटिना से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

एसी मिलान का यह लगातार दूसरा गोलरहित ड्रा है। उसकी टीम पिछले सात मैचों में केवल चार गोल कर पायी है।

एसी मिलान अब भी इटालियन लीग में शीर्ष पर है लेकिन वह इंटर मिलान से केवल दो अंक आगे है। इंटर मिलान ने शनिवार को हेलास वेरोना को 2-0 से हराया था। उसने एसी मिलान से एक मैच कम खेला है। नैपोली भी एसी मिलान से दो अंक पीछे है।

एपी पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार