जोहानिसबर्ग, 18 अप्रैल (भाषा) प्रणवी उर्स जोबर्ग लेडीज ओपन गोल्फ के कट में प्रवेश करने वाली अकेली भारतीय गोल्फर रहीं ।
पहले दिन तीन अंडर 70 का स्कोर करने वाली प्रणवी का कुल स्कोर एक ओवर 74 रहा ।
भारत की त्वेसा मलिक, दीक्षा डागर, अवनि प्रशांत और हिताशी बख्शी कट में जगह नहीं बना सकी ।
दो दौर के बाद फ्रांस की सेलाइन हर्बिन और अमेरिका की ब्रायना नावारोसा शीर्ष पर हैं ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द