प्रणवी ने अपना सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला, संयुक्त सातवें स्थान पर रहीं

प्रणवी ने अपना सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला, संयुक्त सातवें स्थान पर रहीं

प्रणवी ने अपना सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला, संयुक्त सातवें स्थान पर रहीं
Modified Date: September 22, 2024 / 10:34 pm IST
Published Date: September 22, 2024 10:34 pm IST

डेनिया (स्पेन) , 22 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर प्रणवी उर्स ने यहां ला सेला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दिन लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) का अपना सर्वश्रेष्ठ छह अंडर 66 का शानदार कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहीं।

प्रणवी ने 72-71-71-66 के कार्ड से कुल आठ अंडर का स्कोर बनाया जिससे वह तीसरे दौर के संयुक्त 26वें स्थान से संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गईं।

यह उनका इस सत्र में शीर्ष 10 का चौथा प्रदर्शन रहा जिससे वह ऑर्डर ऑफ मेरिट में ऊपर की ओर छलांग लगायेंगी।

अन्य भारतीयों में रिद्धिमा दिलावड़ी संयुक्त 15वें से संयुक्त 51वें स्थान पर खिसक गईं।

त्वेसा मलिक संयुक्त 57वें स्थान पर रहीं।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में