जोहानिसबर्ग, 16 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स लेडीज यूरोपीय टूर के जोबर्ग ओपन के पहले दौर में तीन अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त 22वें स्थान पर हैं।
प्रणवी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही पांच भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर हैं। पहले दौर का खेल अभी पूरा नहीं हुआ है।
त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर ने पहले दौर का अंत एक अंडर 72 के स्कोर से संयुक्त 52वें स्थान के साथ किया।
अवनी प्रशांत ने दो ओवर 75 का स्कोर बनाया जबकि हिताशी बक्शी ने चार ओवर 77 का निराशाजनक प्रदर्शन किया।
अवनी और हिताशी को कट हासिल करने के लिए दूसरे दौर में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
फ्रांस की अगाथे लेस्ने, अमेरिका की ब्रायना नावारोसा और फ्रांस की एरियन क्लोट्ज सात अंडर 66 के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता